सर्वजातीय 51 बहनों के सामूहिक विवाह में समाजसेवी जय गुप्ता ने किया महत्वपूर्ण योगदान
कानपुर। जे के कॉलोनी वेलफेयर सेंटर पार्क में 51 जोड़ों का सर्वजातीय शादी समारोह मानव सेवा समिति के तत्वाधान में संपन्न हुआ। सभी 51 दूल्हों की बारात बैंड बाजे के साथ जे के कॉलोनी दुर्गा मंदिर से निकलकर सेंट्रल सेंटर पार्क पहुंची वहां समिति के पदाधिकारियों ने बारातियों का स्वागत किया।
इस दौरान वार्ड नंबर 12 के भावी पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी जय प्रकाश गुप्ता (जय गुप्ता) ने जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा कि इस वर्ष की भांति प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार समिति के द्वारा विवाह समारोह करवाए जाएंगे और जोड़ों को घर गृहस्ती के जरूरत का सामान भी समिति के द्वारा दिया जाएगा। और समिति के महामंत्री प्रिंस साहू ने अपना अहम योगदान देते हुए जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ए.के मानव, जय प्रकाश गुप्ता (जय गुप्ता), उपाध्यक्ष दीपा मानव, कोषाध्यक्ष जानवी मानव, प्रिंस साहू, सचिव सोनू मानव, राजू जयसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, शैलेंद्र त्रिपाठी कैलाश पांडे, राम बाबू गुप्ता, नंदू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
Mar 27 2023, 18:27